कब्जे से चोरी का माल भी बरामद
लहरपुर (सीतापुर)। कोतवाली क्षेत्र में पुलिस ने लूट व चोरी के चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से चोरी का माल भी बरामद किया है। इसके अलावा एक संदिग्ध व्यक्ति को तमंचे के साथ गिरफ्तार किया है।
प्रभारी निरीक्षक इंद्रजीत सिंह ने क्षेत्र के ग्राम गौरिया प्रहलादपुर के निकट छापेमारी की। यहां पर पुलिस ने तंबौर के मोहल्ला अहमदाबाद निवासी भुट्टो, सकरन थाना क्षेत्र के ग्राम मिथौरा निवासी सोनू, रामकोट के कचनार निवासी छोटकन्ने, तंबौर के पर्वतपुर निवासी प्रताप सिंह को गिरफ्तार किया।
पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी का एक गैस सिलेंडर, लूट के 1500 रुपये व तमंचा मय कारतूस के बरामद किया है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पकड़े गए चारों लोग शातिर अपराधी हैं, जिनको जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है।
इसके अलावा पुलिस ने कस्बे के बिसवां तिराहे पर छापेमारी की। यहां पर पुलिस ने तंबौर के मोहल्ला अहमदाबाद गंज निवासी रिजवान को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से तमंचा बरामद किया है। उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है।