हर्रैया के पास बस और ट्रक मे हुई टक्कर।
- फोटो : अमर उजाला
हर्रैया(बस्ती)। लखनऊ से लौट रही एक निजी बस फोरलेन पर बुधवार देर शाम तेनुआ गांव के पास अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई। जिससे दूसरी लेन में मिनी ट्रक से टक्कर हो गई। इस टक्कर में बस में सवार 18 यात्री मामूली रूप से घायल हो गए। जबकि घायलों में से चार को हर्रैया सीएचसी इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। बुधवार देर शाम लखनऊ से लौट रही बस हाइवे पर तेनुआ गांव के सामने पहुंची। वहीं से बस करीब 32 यात्रियों को बैठाकर डुमरियागंज जा रही थी। बताया जा रहा है कि बस चालक द्वारा आगे चल रहे एक मिनी ट्रक को ओवरटेक करते समय चालक अपनी बस से नियंत्रण खो बैठा। लिहाजा डिवाइडर से टकराने के बाद वह उछलकर दूसरी लेन में जा पहुंची जहां ट्रक से जा टकराई। इस हादसे में सिद्धार्थनगर जनपद के इटवा कसबा निवासी अब्दुल रहमान(35) व सर्वोदय नगर लखनऊ निवासी काजल ( 20) पुत्री सद्गुरुशरण, सल्टौवा निवासी विजय कुमार पत्नी अन्नपूर्णा घायल हो गए। पुलिस ने अब्दुल रहमान, काजल, विजय व अन्नपूर्णा को इलाज के लिए सीएचसी पहुंचाया।