फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाइवे पर दिन दहाड़े सर्राफ से लूट

विज्ञापन
विज्ञापन
हाईवे पर दिनदहाड़े सर्राफ से लूट
विज्ञापन


सीतापुर। शहर कोतवाली क्षेत्र में रविवार को बेखौफ बदमाशों ने नेशनल हाईवे पर एक सर्राफ से दिनदहाड़े बाइक व सोने-चांदी के जेवर लूट लिये।

जिसके बाद माल समेत बदमाश मौके से भाग गए। बताया जा रहा है कि लूटा गए जेवर की कीमत 4 लाख रुपये के आसपास बताई जा रही है। पुलिस इस मामले में जांच की बात कह रही है।

शहर के मोहल्ला दुर्गा पुरवा निवासी सुनील भार्गव की खैराबाद में मछरेहटा चुंगी चौकी के निकट सोने-चांदी की दुकान है। रविवार सुबह सुनील बाइक से अपनी दुकान जा रहा था।
विज्ञापन


राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुसैनगंज के निकट बाइक से पीछा कर रहे तीन नकाबपोश बदमाशों ने ओवरटेक कर सुनील को रोक लिया।

इससे पहले कि व्यवसायी कुछ समझ पाता, बदमाशों ने उसकी कनपटी पर असलहा लगा दिया और धमकाते हुए बाइक लूट ली और मौके से फरार हो गए।

बदमाशों के जाने के बाद पीड़ित व्यवसायी ने पुलिस को सूचना दी। व्यवसायी ने पुलिस को बताया कि उसकी बाइक की डिग्गी में 3 किलो चांदी व सोने के जेवर मौजूद थे।

बदमाश करीब 4 लाख 20 हजार रुपये व बाइक लूट ले गए हैं। पीड़ित ने इस संबंध में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ शहर कोतवाली में तहरीर दी है।

उधर, सूचना मिलते ही एसपी आनंद कुलकर्णी मौके पर पहुंचे और पीड़ित से जानकारी ली। एसपी ने पूरे जिले में पुलिस को अलर्ट कर दिया। जिसके बाद जगह-जगह वाहनों की चेकिंग होने लगी।
विज्ञापन


बावजूद इसके बदमाश पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सके। दिनदहाड़े हुई लूट की इस वारदात से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। स्थानीय नागरिक सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठा रहे हैं। वहीं पुलिस जांच की बात कह रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें