फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक को नशीला पदार्थ सुंघाकर नगदी व बैग लूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
युवक को नशीला पदार्थ सुंघाकर लूटा
विज्ञापन

खतौली (मुजफ्फरनगर)। बस में बैठकर अपनी बहन के घर जा रहे युवक को दो बदमाशों ने नशीला पदार्थ सुंघाकर लूट लिया। बदमाशों ने नशे की हालत में युवक को ट्रेन में बैठा दिया। ट्रेन से चंडीगढ़ पहुंचने पर युवक को होश आया।
विज्ञापन

गांव पलड़ी निवासी 18 विकास पाल पुत्र जगपाल शुक्रवार शाम को गांव से अपनी बहन मुजफ्फरनगर के मोहल्ला सुभाषनगर निवासी बोबी के यहां जाने के लिए निकला था। बताया कि बस में उसको दो युवक मिले। इन्होंने उसे नशीला पदार्थ सुंघा दिया और जेब से 500 रुपये और कपड़ों से भरा बैग लूट लिया। इसके बाद बदमाश नशे की हालत में उसे मुजफ्फरनगर रेलवे स्टेशन पर ले गए और ट्रेन में बैठा दिया। शुक्रवार रात को वह ट्रेन से चंडीगढ़ पहुंच गया। चंडीगढ़ पहुंचने पर उसको होश आया। वह छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस ट्रेन में बैठकर रविवार सुबह खतौली पहुंचा। विकास पाल के सकुशल घर पहुंचने पर परिजनों ने राहत की सांस ली। परिजनों ने विकास पाल के घर पहुंचने की सूचना पुलिस को दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें