फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्करी कर ले जा रहे 17 गोवंश बरामद 

Fri, 21 Oct 2016 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
cow - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सिधौली कोतवाली पुलिस ने क्षेत्र के बकरापुर गांव के पास गोवंश ले जा रहे एक ट्रक को पुलिस ने पकड़ा। ट्रक से 15 जिंदा व दो मृत गोवंश बरामद हुए हैं। हालांकि इस दौरान तस्करी करने वाले लोग दूसरे वाहन से भाग निकले।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर सुरेश ओमहरे ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी, कि कुछ लोग एक ट्रक से गोवंश की तस्करी कर ले जा रहे हैं। इस पर पुलिस टीम ने सिधौली कोतवाली इलाके में भंडिया के पास चेकिंग शुरू कर दी। इसी बीच पुलिस को एक ट्रक आता हुआ दिखाई दिया।

संदेह होने पर पुलिस ने ट्रक को रोकने की कोशिश की, तो चालक ट्रक को भगा ले गया। उधर, जब तक पुलिस उनका पीछा करती ट्रक चालक व उसमें सवार लोग बकरापुर के पास गाड़ी खड़ी कर दूसरे वाहन से भाग निकले। पुलिस मौके पर पहुंची तो वह ट्रक व उसमें भरे गोवंश मिले। पुलिस का कहना है कि ट्रक नंबर से 15 जिंदा व दो मृत गोवंश मिले हैं। मामले में केस दर्ज किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें