फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहजनी कर रहे बदमाशों ने पांच राहगीरों को लूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
बदमाशों ने पांच राहगीरों को लूटा
विज्ञापन


रामपुर कलां(सीतापुर)। थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात राहजनी कर रहे बदमाशों ने पांच राहगीरों को बंधक बनाकर लूट लिया। विरोध करने पर बदमाशों ने राहगीरों को जमकर पीटा भी।

इससे पांचों पीड़ित जख्मी हो गए। सभी का इलाज क्षेत्र की सीएचसी में कराया गया है। पीड़ितों ने इस संबंध में थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


गुलरिहा के निवासी सतीश व अशोक शुक्रवार रात बाइक से कहीं जा रहे थे। चहारपुर गांव के निकट करीब पांच सशस्त्र बदमाश राहजनी कर रहे थे। जैसे ही दोनों उधर से गुजरे बदमाशों ने उन्हें रोक लिया।

विरोध करने पर बदमाशों ने दोनों की पिटाई की। जिसके बाद दो मोबाइल, 6 हजार रुपये की नकदी लूट ली। इसी दौरान चहारपुर गांव के ज्ञानेंद्र, बाबूराम व छन्नू अलग-अलग बाइकों पर सवार होकर उधर से गुजर पड़े।

बदमाशों ने उन दोनों बाइकों को भी रोक लिया। लूटपाट का विरोध करने पर बदमाशों ने ज्ञानेंद्र, बाबूराम व छन्नू की भी पिटाई की। जिसके बाद उनके कब्जे से 5 हजार की नकदी, दो मोबाइल फोन लूट लिए।
विज्ञापन


माल हाथ में आने के बाद बदमाश राहगीरों को शोर न मचाने की धमकी देते हुए फरार हो गए। बदमाशों की पिटाई के कारण पांचों पीड़ित बुरी तरह से जख्मी हो गए हैं। थानाध्यक्ष शिव सरन वर्मा ने बताया कि पीड़ितों की तहरीर पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें