फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

13 केंद्रों पर आज होगी टीईटी परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
13 केंद्रों पर टीईटी आज
विज्ञापन


सीतापुर। शिक्षक पात्रता परीक्षा शहर के 13 परीक्षा केंद्रों पर रविवार को होगी। इस परीक्षा में नौ हजार 720 अभ्यर्थी शामिल होंगे। शनिवार को दिनभर परीक्षा केंद्रों पर तैयारियां चलती रही।

डीआईओएस देवकी सिंह ने बताया पहली पाली में प्राथमिक स्तर (कक्षा एक से पांच) सुबह 10 से 12.30 बजे के बीच परीक्षा होगी। इसमें चार हजार 371 विद्यार्थी शामिल होंगे।
विज्ञापन


इसी प्रकार दूसरी पाली उच्च प्राथमिक स्तर (कक्षा छह से आठ) दोपहर 2.30 से 5 बजे के बीच होगी। इस पाली में पांच हजार 349 विद्यार्थी बैठेंगे। प्रत्येक केंद्र पर एक सेक्टर मजिस्ट्रेट, विभागीय अधिकारी व पुलिस बल की तैनाती की गई है।
विज्ञापन


इसके अलावा चार सचल दल बनाए गए हैं। डीआईओएस कार्यालय में बना कंट्रोल रूम 05862-242126 सुबह आठ बजे से शुरू हो जाएगा।

डीआईओएस ने बताया सभी केंद्रों पर अभ्यर्थी अपने साथ प्रवेश पत्र के साथ ऑनलाइन आवेदन पत्र में अंकित फोटोयुक्त पहचान पत्र, प्रशिक्षण योग्यता का प्रमाणपत्र व किसी भी सेमेस्टर की निर्गत अंकपत्र की मूल प्रति अवश्य अपने साथ लाएं। तभी उन्हें परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें