फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूटपाट को चोरी बता रही पुलिस, जांच जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बहू को बंधक बना ले उड़े नकदी समेत एक लाख का माल
विज्ञापन

लूटपाट की वारदात को चोरी बता रही पुलिस, जांच जारी
सिधौली (सीतापुर)। कोतवाली क्षेत्र के असोधन गांव में सोमवार रात एक घर में घुसे बदमाशों ने लूटपाट का विरोध कर रही गृहस्वामी की बहू को बंधक बना लिया। इसके बाद 40 हजार की नकदी, जेवर व बर्तन समेत करीब एक लाख का माल पार कर निकल गए। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस ने लूट के इस मामले को चोरी में दर्ज किया है।
विज्ञापन

सिधौली इलाके के आसोधन निवासी रामनरेश ने बताया कि सोमवार रात चार लोग किसी तरह उसके घर में घुस गए। घुसने के बाद उसके घर से सामान उठाने लगे। यह देखकर उसकी बहू जाग गई। उसने विरोध किया तो बदमाशों ने उसे बंधक बना लिया। बंधक बना कर बदमाश 40 हजार की नकदी, जेवर व बर्तन समेत करीब एक लाख का माल लूट कर निकल गए। इसके बाद उसकी बहू ने शोर मचाया। शोर सुनकर लोग दौड़े तब तक बदमाश भाग चुके थे। घटना की तहरीर कोतवाली में दे दी गई है। पुलिस लूटपाट की इस घटना को चोरी बता रही है। सूत्र बताते हैं कि पुलिस ने लूट के इस मामले को चोरी में दर्ज करने की कवायद शुरू कर दी है। कोतवाल योगेश शाह का कहना है कि लूट नहीं चोरी का मामला है। केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें