कार ने बाइक में मारी ठोकर, ग्रामीण की गई जान
नैमिषारण्य से दर्शन कर लौट रहे थे
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बाइक सवार नहीं लगाए थे हेलमेट
कल्लीचौराहा (सीतापुर)। मिश्रिख में करखिला गांव के समीप शनिवार सुबह को कार ने बाइक में ठोकर मार दी, जिससे बाइक सवार एक ग्रामीण की मौत हो गई। जबकि उसके साथी को मामूली चोटें आईं हैं। दोनों बाइक सवार अमावस्या पर नैमिषारण्य से दर्शन कर लौट रहे थे। मौके पर पुलिस पहुंच गई थी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए था।
सिधौली के जगन्नाथपुरवा निवासी अमर सिंह (48) पुत्र पुत्तीलाल तथा देशराज (60) पुत्र रामभरोसे शनिवार को अपनी बाइक से अमावस्या पर नैमिषारण्य गए थे। लौटते समय रास्ते में नैमिषारण्य मार्ग पर करखिला गांव के पास कार ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार अमर की मौके पर मौत हो गई। जबकि देशराज को मामूली चोर्टें आइं। उधर, कार सवार लोग बाइक में टक्कर मारने के बाद वहां से भाग निकले। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।