फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिकप पलटी, 15 मजदूर घायल

Sun, 20 Mar 2016 11:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सीतापुर
विज्ञापन
हादसे में यूटीलिटी के परखच्चे उड़ गए। - फोटो : AmarUjala
विज्ञापन
इमलिया सुल्तानपुर क्षेत्र के पारा गांव के पास रविवार शाम एक बाइक को बचाने के चक्कर में एक पिकप अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे पिकप पर सवार 15 लोग जख्मी हो गए। सभी लोग लखीमपुर खीरी जनपद के कस्ता कस्बे में ठेके पर मजदूरी कर लौट रहे थे।
विज्ञापन


रायबरेली जिले के शिवघर थाना क्षेत्र के कुरासी निवासी माताफेर, संजय, आकाश, मनोज, राममिलन, धर्मेंद्र, पूरबवासी, सनुज, श्रीचंद, रामराज समेत करीब 15 लोग पिकप से सीतापुर की ओर जा रहे थे।

जब ये लोग इमलिया सुल्तानपुर क्षेत्र में रविवार शाम पारा गांव के पास पहुंचे। तभी एक बाइक को बचाने के चक्कर में पिकप अनियंत्रित होकर पलट गई। खबर पाकर पुलिस भी पहुंच गई थी। दो की हालत नाजुक बताई जा रही है। ये लोग कस्बा में ठेके पर मजदूरी कर लौट रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें