फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

द्दू की तलाश में खाक छान रही पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
इद्दू की तलाश में खाक छान रही पुलिस
विज्ञापन


सीतापुर। कामाख्या एक्सप्रेस से फेंकी गई बच्चियों के मामले में पुलिस अभी मुख्य आरोपी इद्दू को तलाश नहीं सकी हैं। कभी अधिकारी कहते हैं कि उसकी लोकेशन मिल गई है।

कभी कहा जाता है कि टीम इद्दू के बेहद करीब पहुंच गई है। घटना के एक सप्ताह बाद भी पुलिस कुछ भी साफ नहीं कर रही है। हालांकि अधिकारी बहुत जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लेने का दावा कर रहे हैं।
विज्ञापन


23 अक्तूबर की रात कामाख्या ट्रेन से बिहार के पहाड़पुर थाना क्षेत्र के सरिया बाजार निवासी इद्दू की चार पुत्रियों को फेंक दिया गया था। इनमें मुन्नी की मौत हो गई थी।
विज्ञापन


जबकि तीन बच्चियां घायल अवस्था में पड़ी मिलीं थीं। इस मामले में बच्चियों के पिता इद्दू पर ही हत्या व आत्महत्या का आरोप लग रहा है।

पुलिस घटना के बाद से ही इद्दू को तलाश रही है। हर बार दावा किया जा रहा है, कि पुलिस इद्दू के बेहद करीब पहुंच गई है। कभी कहती है, कि बस पकड़ा जाने वाला है, जल्द ही उसे सीतापुर लाया जाएगा।

वारदात के 8 दिन गुजर गए लेकिन अब तक इद्दू सामने नहीं आ सका है। मां आफरीन ने पिता इद्दू पर ही बच्चियों को ट्रेन से फेंकने के आरोप लगाए हैं।

अब पुलिस को कई सवालों के जवाब इद्दू की गिरफ्तारी के बाद ही मिल सकता है, लेकिन इद्दू अभी पुलिस के हाथ से दूर है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें