फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में फांसी पर लटकता मिला किशोर का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
संदिग्ध हालात में युवक की मौत
विज्ञापन

रेउसा/सेवता (सीतापुर)। रेउसा थाना क्षेत्र में सोमवार शाम एक किशोर का शव संदिग्ध हालात में फंदे पर लटकता मिला। परिवारीजन हत्या का आरोप लगा रहे हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

रेउसा के खरौहां गांव निवासी भूरे (16) पुत्र दीपू का शव सोमवार शाम बाग में संदिग्ध हालात में फांसी पर लटकता मिला। परिवारीजन का कहना है कि भूरे पर रविवार को सात सौ रुपये चोरी होने का इल्जाम लगाया गया था। पुलिस भी बुलाई गई थी। सोमवार को भी उसे परेशान किया गया। परिवारीजन का कहना है कि गांव के ही व्यक्ति से विवाद हुआ था। जिसके बाद उसका शव फांसी पर लटकता मिला था। पुलिस का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें