फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाली विवाद में चले लाठी-डंडे, 13 जख्मी

Mon, 19 Jun 2017 10:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
झगड़े के बाद लोगों को समझाते पुलिस जवान।
विज्ञापन
रेउसा थाना इलाके में सोमवार सुबह नाली विवाद को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए। बातचीत बढ़ने पर दोनों पक्षों में लाठी-डंडे और फावड़े चले। इस घटना में दोनों पक्षों के 13 लोग लोग जख्मी हो गए।
विज्ञापन


आननफानन सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, रेउसा ले जाया गया, जहां पर उनका इलाज कराया गया। घटना में दोनों पक्षों ने पुलिस को तहरीर दी है। थाना रेउसा के ग्राम सेवनपुरवा मजरा अकसोहा निवासी कंहई का परिवार के हरेराम से सोमवार की सुबह नाली निकालने  को लेकर विवाद हो गया।

कहासुनी बढ़ने पर दोनों पक्षों में तनातनी हो गई। बात बढ़ने पर दोनों ओर से लाठियां, फावड़े चलने लगे। इस घटना में  कन्हई, बुधई, कलावती, सत्रोहन, रामदेवी घायल हुए। जबकि दूसरे पक्ष के कुंजा, हरेराम, परसू, छोट, फूलमती, आरती, मायादेवी, राम सेवक आदि लोग घायल हुए। सभी घायलों का रेउसा सीएचसी में उपचार कराया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले में आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें