विधानसभा क्षेत्रों में 15 सितंबर से चल रहे मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान में अब तक 124378 लोगों ने वोटर बनने के लिए आवेदन किया है। मालूम हो कि कि चुनाव आयोग के फरमान पर मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम चलाया जा रहा है।
इस अभियान में एक जनवरी 2017 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके लोगों को वोटर बनाया जा रहा है। आयोग ने वोटर बनने के लिए ऑनलाइन व्यवस्था भी की है। आवेदन पोलिंग बूथ के साथ ही बीएलओ व तहसील के मतदाता पंजीकरण केंद्र पर जमा करने की व्यवस्था है। डीएम, एसडीएम व तहसीलदार के कार्यालयों में भी अपना फार्म दे सकते हैं।
12 व 13 को विशेष अभियान
पंजीकरण कार्यक्रम अब 15 नवंबर तक चलेगा। इस दौरान 12 व 13 नवंबर को विशेष अभियान दिवस होगा। मतदाता सूची में पंजीकरण को लेकर 15 नवंबर के बाद आवेदन स्वीकार नहीं होंगे। इसके बाद पांच दिसंबर तक प्राप्त दावे व आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा। जबकि दो जनवरी 2017 को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा।