फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालत में गोली लगने से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
परिवारीजनों ने घटना को बताया आत्महत्या
विज्ञापन

सीतापुर। इमलिया सुल्तानपुर थाना क्षेत्र में बुधवार को संदिग्ध हालात में गोली लगने से एक युवक की मौत हो गई। परिवारीजन घटना को आत्महत्या बता रहे हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

इमलिया सुल्तानपुर के ग्राम भेलावां खुर्द निवासी नितिन कुमार बाजपेयी (25) बुधवार को घर में मौजूद था। इसी बीच उसे संदिग्ध हालात में गोली लग गई। फायर की आवाज सुनकर परिवारीजन दौड़कर मौके पर पहुंचे। कमरे के अंदर का दृश्य देख सभी के पैरों तले जमीन खिसक गई। क्योंकि वहां पर नितिन का शव रक्तरंजित हालत में पड़ा हुआ था।
विज्ञापन


उसके सीने में गोली लगी हुई थी। परिवारीजन उसे अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रहे थे, लेकिन उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। परिवारीजनों ने पुलिस को बताया कि युवक की किसी बात को लेकर पत्नी से कहासुनी हो गई थी। पति-पत्नी के विवाद के चलते ही युवक ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष राय साहब द्विवेदी ने बताया कि परिवारीजनों ने बताया है कि युवक ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या की है। घटना का कारण पति-पत्नी के बीच विवाद होना बताया गया है। कमरे से युवक के शव के साथ तमंचा भी बरामद किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें