रंजिश में युवक को मारी गोली, घायल
लहरपुर (सीतापुर)। कोतवाली इलाके में शुक्रवार देर शाम रंजिश के चलते एक युवक को असलहे से गोली मार दी गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
युवक पत्नी के संग अपनी बहन के यहां पैदल जा रहा था। आननफानन घायल को सीएचसी ले जाया गया, जहां पर चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
कोतवाली इलाके के तारनपुर निवासी अजहुल (32) अपनी पत्नी नूर सबा के साथ पैदल अपनी बहन के यहां हिलालपुर जा रहा था।
रास्ते में लहरपुर-तम्बौर मार्ग पर शारदा पुल के पर पहले से घात लगाए बैठे गांव के ही शकील व उस्मान ने रंजिश के चलते नाजायज असलहे से फायर कर दिया।
गोली लगने से अजहुल गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसे फौरन सीएचसी ले जाया गया, जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घटना के संबंध में घायल के भाई कमर ने पुलिस को तहरीर दी है।