फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोर की हालत बिगड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
मधुबन (मऊ)। थाना क्षेत्र के काठतरांव निवासी एक नौ वर्षीय लड़के को कुत्ता काटने के लक्षण दिखने पर परिवार वालों ने शु्क्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहपुर मंडाव में भर्ती कराया। गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टर ने उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। फोन करने के काफी देर तक 108 नंबर एंबुलेंस सेवा मौके पर नहीं आई, जिसके कारण परिजन उसे प्राइवेट वाहन से जिला चिकित्सालय ले गए।
विज्ञापन

मधुबन थाना क्षेत्र के गांव काठतरांव में एक बहुत ही गरीब परिवार रहता है। बताते हैं कि उस परिवार के धनजंय(9) को दो वर्ष पहले कुत्ते ने काट लिया था । परिवार वालों ने धनंजय को एआरवी का इंजेक्शन नहीं लगवाया था। अचानक शुक्रवार को धनजंय अजीब तरह से बोलने लगा। उसे देखकर घरवाले घबरा गए। उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहपुर मंडाव लाए। धनजंय को प्रथम दृष्टया कुत्ता काटने का लक्षण देख डॉ. जितेंद्र ने उसे जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया। इसके साथ ही डॉक्टर ने 108 नंबर एंबुलेंस को फोन करके बुलाया। लेकिन घंटों की इंतजारी के बाद भी108 नंबर एंबुलेंस सेवा मरीज को लेने नहीं पहुंची। इसके बाद डॉक्टर ने स्थिति से अवगत कराया तो मरीज के साथ आये लोग भड़क गए। बाद में पीड़ित परिवार ने किसी तरह प्राइवेट वाहन से उसे जिला अस्पताल लेकर गए। उसकी हालत गंभीर बताई जाती है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें