चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज
महमूदाबाद (सीतापुर)। कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार को ट्रांसफार्मर बदलने को लेकर कस्बे के नागरिक व पावर कार्पोरेशन के अधिकारी भिड़ गए। विवाद शांत होने एसडीओ ने कस्बे के चार नागरिकों के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
उधर कस्बे के नागरिकों का कहना है कि पुलिस ने एकतरफा कार्रवाई की है। कस्बे के सुभाष नगर में बुधवार रात से बिजली गुल थी। इस बात को लेकर मोहल्ले के नागरिक ट्रांसफार्मर की मांग को लेकर उपकेंद्र शिकायत करने गए थे।
वहां पर पावर कॉर्पोरेशन के एसडीओ शुभम सिंह से नागरिकों का विवाद हो गया। मामला हाथापाई तक आने पर वहां मौजूद कर्मचारियों ने बीचबचाव किया। घटना के बाद एसडीओ कोतवाली पहुंचे। यहां पर उन्होंने सुभाष नगर के पंकज वर्मा व दीपक कुमार तथा दो अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी।
प्रभारी निरीक्षक ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि एसडीओ की शिकायत पर चार लोगों के खिलाफ मारपीट, सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। घटना की जांच की जा रही है। सुभाष नगर के डॉ. अनिरुद्ध वर्मा, पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि अंबरीश गुप्त ने बताया कि पुलिस ने एक तरफ कार्रवाई की है। मोहल्ले के लोगों की समस्या को नहीं सुना है।