फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो वाहनों की टक्कर में युवक की मौत, भाई ने चार लोगों पर लगाया हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
भाई ने चार लोगों पर लगाया हत्या का आरोप
विज्ञापन

सीतापुर। थाना क्षेत्र रामकोट में ज्ञानस्थली स्कूल के पास पिकअप की टक्कर से ट्रैक्टर सवार युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। गुस्साए परिवारीजनों ने करीब डेढ़ घंटे तक सदर अस्पताल में प्रदर्शन किया। मृतक के भाई ने चार लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस का कहना है कि हत्या का केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।

सुल्तानपुर गांव निवासी अमरेंद्र उर्फ गोलू (35) शुक्रवार देर शाम गांव के ही लल्लन के ट्रैक्टर पर बैठकर घर लौट रहा था। ज्ञानस्थली स्कूल के पास पहुंचा ट्रैक्टर-ट्रॉली की पिकअप से भिड़ंत हो गई। इस हादसे में अमरेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


हादसे की खबर पाकर पहुंचे उसके परिवार व गांव वालों ने अस्पताल में प्रदर्शन शुरू कर दिया। चार लोगों पर जानबूझकर पिकअप चढ़ा कर हत्या करने का आरोप लगाया। प्रदर्शन की खबर पाकर शहर कोतवाली व रामकोट पुलिस मौके पर पहुंची। प्रदर्शन कर रहे लोगों को समझा कर शांत किया और मुकदमा दर्ज करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


इसके बाद परिवार के लोग माने। मृतक के भाई दीपक कुमार ने मधवापुर निवासी रोहित, छोटेबाबू, रामनरेश व गणेश पर हत्या करने के लिए पिकअप चढ़ाने का आरोप लगाया। इंस्पेक्टर रामकोट का कहना है कि चार आरोपियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें