फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्राफा प्रतिष्ठानों पर आयकर की छापेमारी, हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
कुछ व्यापारी प्रतिष्ठान बंद कर भाग खड़े हुए
विज्ञापन

सीतापुर। आयकर कर की टीम ने शुक्रवार को बिसवां में तीन सर्राफा प्रतिष्ठान समेत चार प्रतिष्ठानों पर छापेमारी की। छापे से व्यापारियों में खलबली मच गई। कुछ अपने प्रतिष्ठानों के शटर बंद कर वहां से भाग खड़े हुए। छापे के दौरान टीम व्यावसायिक लेखा-जोखा खंगालने में जुटी थी। यह छापेमारी शनिवार सुबह तक चलने की उम्मीद जताई जा रही है।

आयकर विभाग बरेली के प्रधान आयुक्त शिशिर अग्रवाल के निर्देशन पर अपर आयुक्त पूजा राज की अगुवाई में सीतापुर के डिप्टी कमिश्नर आरआरएल शुक्ल, आयकर अधिकारी रमेश सिंह, शाहजहांपुर के राजीव रावत, हरदोई के रामाधार, लखीमपुर खीरी के वीरेंद्र सिंह व आयकर निरीक्षक प्रफुल्ल वर्मा, प्रशांत, शिवदीप सिंह आदि टीम शुक्रवार सुबह बिसवां नगर पहुंची।
विज्ञापन


यहां के राम किशोर रस्तोगी, रोहित रस्तोगी, सुभाष रस्तोगी ज्वैलर्स एवं अजय रस्तोगी के कपड़ा प्रतिष्ठान पर छापेमारी की। यह खबर मिलते ही सर्राफा व्यापारियों में खलबली मच गई। कुछेक अपने प्रतिष्ठानों के शटर डाउन कर वहां से भाग खड़े हुए।
विज्ञापन


एक-एक करके टीम ने सभी प्रतिष्ठानों पर छापेमारी कर दस्तावेज चेक किए। दोपहर बारह बजे से घुसी टीम रात तक प्रतिष्ठानों के दस्तावेजों को खंगालने में जुटी थी। विभागीय जानकारों का कहना है कि यह कार्रवाई आयकर चोरी के मामले में की गई है। यह जांच शनिवार सुबह तक चलने की संभावना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें