फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक में चोरी का प्रयास, ग्रामीणों के जगने से भागे चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
बीघापुर। थानाक्षेत्र के कस्बा सिकंदरपुर कर्ण स्थित ग्रामीण बैंक ऑफ आर्यावर्त में गुरुवार रात चोर रोशनदान काट कर अंदर घुसे और खिड़की तोड़कर स्ट्रांगरूम में पहुंच गए। इसी बीच ग्रामीणों को चोरी की सुगबुगाहट हुई। जाग जाने पर चोर भाग खड़े हुए। रात में ही पहुंचे थानाध्यक्ष ने चोरों की घेराबंदी की लेकिन चोर अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला।
विज्ञापन


कस्बा सिकंदरपुर कर्ण स्थित ग्रामीण बैंक ऑफ आर्यावर्त में चोरों ने गुरुवार रात चोरी का प्रयास किया। चोरों ने स्ट्रांगरूम में तोड़फ ोड़ शुरू की तो खटपट की आवाज सुनकर ग्रामीण जाग गए। ग्रामीणों ने तत्काल थाने को सूचना दी। मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष राजेंद्र सिंह राजावत ने अपने हमराहों के साथ गांव की घेराबंदी की लेकिन चोर हाथ नहीं लगे। स्थानीय व्यापारियों का कहना है कि पिकेट ड्यूटी होने के बावजूद कोई भी सिपाही कस्बे में मौजूद नहीं था। थानाध्यक्ष ने कहा कि पिकेट ड्यूटी वालों से पूछताछ कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन



- रोशनदान काटकर अंदर घुसे, ग्रामीणों के जागने से भागे चोर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें