फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता ने हत्या कर नहर में फेंका था बालिका का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी जिले की निवासी थी बालिका
विज्ञापन

सीतापुर। बीते दिन लहरपुर कोतवाली क्षेत्र में शारदा सहायक नहर में पाए गए बालिका के शव की शिनाख्त कर ली गई है। वह पड़ोसी जिला लखीमपुर खीरी की रहने वाली थी। खीरी थाने में उसके पिता पर ही गायब कर देने का मामला दर्ज है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बालिका की हत्या करने की पुष्टि हुई है। खीरी थाने की पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।

कोतवाली क्षेत्र लहरपुर के ग्राम पोंगलीपुर के निकट शारदा सहायक नहर से पुलिस ने 11 अप्रैल को एक बालिका का शव बरामद किया था। मौत का कारण स्पष्ट करने के लिए लहरपुर कोतवाली पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा। इसी बीच शुक्रवार को बालिका के परिवारीजन पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए।
विज्ञापन


बालिका के बाबा लखीमपुर खीरी जिले के खीरी थाना क्षेत्र के ग्राम अकटोहना निवासी संतोष कुमार शुक्ला ने शव की पहचान अपनी पौत्री सोनी (2) के रूप में की है। बाबा ने बताया कि दो दिन पहले बालिका का पिता शत्रोहन बालिका को लेकर नहर की तरफ गया था। जिसके बाद बालिका लापता हो गई।

काफी पूछने के बाद भी शत्रोहन ने नहीं बताया कि बालिका कहां है। इस संबंध में खीरी थाने में सूचना भी दे दी गई है। इसी बीच सूचना मिली कि लहरपुर क्षेत्र में नहर से बालिका का शव बरामद हुआ है। शव की शिनाख्त बालिका के मौसा सुशील कुमार ने भी की है।

सूत्रों के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बालिका की हत्या की पुष्टि हुई है। घटना के संबंध में खीरी थानाध्यक्ष आरआर यादव ने बताया कि बालिका के गायब होने का मामला उसकी मां जुगराता देवी ने दर्ज कराया है। जुगराता के पति शत्रोहन के खिलाफ बालिका को गायब करने का मामला दर्ज किया गया है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना के बाद से शत्रोहन नहीं मिल रहा है, उसकी खोज की जा रही है।

दिव्यांग है शत्रोहन, पत्नी भी दिव्यांग
बताया जा रहा है कि शत्रोहन पैर से दिव्यांग है। इसने पड़ोसी गांव सैदीपुर निवासी जसकरन की पुत्री जुगराता देवी से प्रेम विवाह किया था। दोनों की जाति अलग-अलग है। शत्रोहन और जुगराता के दो संतान हैं। बेटा मोहित पांच वर्ष का है जबकि पुत्री सोनी दो वर्ष की थी।

बताया जा रहा है कि सप्ताह भर से सोनी बीमार चल रही थी, यह बात शत्रोहन को लगातार अखर रही थी। परिवार ने संदेह जताया है कि शायद इसी वजह से शत्रोहन ने सोनी को मार डाला।

पत्नी से कहा कि तलाशने जा रहा हूं, फिर नहीं आया
शत्रोहन भी वारदात के बाद से गायब है। उसके पिता संतोष शुक्ला ने बताया कि शत्रोहन 11 अप्रैल को जब घर पहुंचा तो परिवार के सदस्यों ने बच्ची के बारे में पूछा। इस पर उसने कोई सटीक जवाब नहीं दिया। वह यह कहता हुआ घर से निकल गया कि बालिका को खोजने जा रहा है। इसके बाद वह लौटकर घर नहीं पहुंचा।

परिवार को संदेह, कहीं शत्रोहन ने भी न दे दी हो जान
पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे संतोष शुक्ला व उसके परिवार के सदस्य बेहद परेशान थे। वे बार-बार कह रहे थे कि घटना के बाद से शत्रोहन लापता है। कहीं ऐसा तो नहीं कि उसने भी आत्महत्या कर ली हो।
विज्ञापन


खीरी पुलिस करेगी कार्रवाई
घटना के संबंध में लहरपुर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक इंद्रजीत सिंह ने बताया कि बालिका लखीमपुर जिले की रहने वाली थी। इस मामले में खीरी थाने में रिपोर्ट भी दर्ज है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद प्रति खीरी थाने भेज दी जाएगी। इस मामले में पूरी कार्रवाई खीरी थाने की पुलिस ही करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें