फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापता युवक का नहर में उतराता मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
हरगांव (सीतापुर)। थाना हरगांव इलाके में तीन दिन से लापता युवक का शव नहर में उतराता मिला। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है।
विज्ञापन

इलाके की ग्राम पंचायत मेवारामनगर के मजरा अलहिदापुर निवासी मनीष कुमार (32) मंगलवार को सुबह लगभग 11 बजे कोटर बाजार के निकट शारदा सहायक नहर में उतराता मिला। स्थानीय लोगों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल कर परिजनों को सूचना दी। घटनास्थल पर पहुंचे परिजनों ने बताया कि युवक शुक्रवार को घर से बाजार जाने को निकला था।
शाम तक जब वह घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी। जिसके बाद मंगलवार को उसका शव नहर में मिला। एसओ ब्रजेश त्रिपाठी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों के बयान भी दर्ज किए गए हैं। घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। जल्द ही कारणों का पता लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें