फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये लापरवाही ठीक नहीं, एहतियात है जरूरी

विज्ञापन
ोटो-07 सीतापुर में लालबाग की मुख्य बाजार में बिना मॉस्क जाते लोग। - संवाद - फोटो : SITAPUR
विज्ञापन
सीतापुर। कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के साथ ही कई राज्यों में संक्रमण की रफ्तार लगातार बढ़ रही है, इसके बाद भी जिले के लोग जरा भी गंभीर नहीं हैं। कोरोना की पहली, दूसरी लहर के खौफनाक मंजर को देखने के बाद भी जिले में संक्रमण को लेकर लोगों में जरा भी खौफ नहीं है। हमारी मंशा लोगों में दहशत और खौफ लाना नहीं है, बल्कि उन्हें जागरूक कर उनकी कीमती जान को बचाना है। शनिवार को भी पूरे शहर में जगह-जगह लापरवाही जारी रही। कहीं भी कोविड का प्रोटोकाल करते लोग नजर नहीं आए। यही लापरवाही उन्हें खतरे में डाल सकती है।
विज्ञापन

लालबाग बाजार में शनिवार को लोगों की भारी भीड़ थी, लेकिन किसी ने मास्क नहीं पहन रखा था। दो गज की दूरी भी दूर-दूर तक नजर नहीं आ रही थी। डीएम विशाल भारद्वाज, एसपी आरपी सिंह, सीएमओ डॉ. मधु गैरोला ने कोविड प्रोटोकाल का पालन करने की अपील की। कहा कि खुद सुरक्षित रहें, दूसरों को भी सुरक्षित रखें। घर-परिवार के लोगों को बचाएं। इसके लिए कोविड के नियमों का पालन करें। समय-समय पर हाथ धोएं, मास्क और सैनिटाइजर का इस्तेमाल करें। दो गज की दूरी बहुत है जरूरी का ख्याल रखें। अगर आप पहले की तरह से इन सभी नियमों का पालन करते हैं तो वाकई में आप और आपका परिवार, आस पड़ोस के लोग संक्रमण की जद में आने से बचे रहेंगे। इसी मंशा के साथ अमर उजाला लोगों में जागरूकता लाने की मंशा के साथ अभियान चलाने जा रहा है। नए साल के पहले ही दिन से इसकी शुरुआत हो रही है।
जिले के सभी लोगों से अपील है कि वह कोविड नियमों का पालन करें। सभी एसडीएम को आदेश दिए गए हैं कि गाइड लाइन का पालन कराएं। व्यापार मंडल के माध्यम से व्यापारियों को बताया जा रहा है कि वह भी दुकानों पर नियमों का पालन करें।
विज्ञापन

- विशाल भारद्वाज, डीएम।
कई जगहों पर कोरोना का खतरा बढ़ रहा है, ऐसे में जिले के लोगों को संभलने की जरूरत है। एहतियात बरतें, लापरवाही बिल्कुल न करें। यह परेशानी में डाल सकती है। पुलिस कर्मियों को भी कोविड गाइड का पालन कराने के आदेश दिए गए हैं।
नाम नहीं लिखा। आरपी सिंह, एसपी
स्वास्थ्य विभाग की ओर से लगातार लोगों को जागरूक किया जा रहा है। नियमों के पालन की अपील की जाती है। कोरोना प्रोटोकाल का पालन ही सबसे बड़ा हथियार है। विभाग की सभी तैयारियां पूरी हैं। लोग भी सहयोग करें।
विज्ञापन

मधु गैरोला, सीएमओ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें