फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना की रफ्तार बढ़ी, 17 संक्रमित

विज्ञापन
लहरपुर में कोरोना की जांच करता स्वास्थ्य कर्मी। - संवाद - फोटो : SITAPUR
विज्ञापन
सीतापुर। जिले में कोरोना का संक्रमण अब बच्चों को भी अपनी गिरफ्त में ले रहा है। शनिवार को एक बालक, तीन किशोर समेत 17 लोग संक्रमित हुए। जिले में अब एक्टिव केसों की संख्या 39 हो गई है। 2022 में एक दिन में सर्वाधिक केस शनिवार को मिले हैं।
विज्ञापन

जिले में कोरोना का संक्रमण बढ़ता जा रहा है। अब कोरोना की गिरफ्त में बड़ों के साथ बच्चे भी आ रहे हैं। शनिवार को स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक, एक बालक भी कोरोना से संक्रमित हो गया है। तीन किशोर इसकी चपेट में आ गए हैं। इन सभी की हालत ठीक है। इसके अलावा 21 से 55 आयु वर्ग के 10 लोग संक्रमित हुए हैं।
55 साल से अधिक उम्र के तीन लोग पॉजिटिव हुए हैं। एक साथ एक ही दिन में 17 पॉजिटिव केस आने से कोरोना को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं। स्वास्थ्य महकमे ने भी लोगों से कोविड टीकाकरण व प्रोटोकॉल का पालन करने की अपील की है। इस साल सर्वाधिक केस शनिवार को सामने आए हैं। जिले में अब एक्टिव केसों की संख्या 39 हो गई है। शनिवार को आठ पुरुष व नौ महिला संक्रमित हुई हैं।
विज्ञापन

सभी मरीज है आइसोलेट
सीएमओ डॉ. मधु गैरोला ने बताया कि जिले में 39 एक्टिव केस हैं। इस बार लोगों को अस्पताल की जरूरत नहीं पड़ रही है। सभी 38 मरीज होम आइसोलेट हैं। एक मरीज लखनऊ में भर्ती है। इन मरीजों की स्वास्थ्य विभाग द्वारा रोजाना मॉनीटरिंग की जा रही है। इलाज के बाद इनकी हालात में सुधार है। सीएमओ ने बताया कि इन मरीजों ने बुखार, खांसी व जुकाम की शिकायत होने पर जांच करवाई थी।
केस मिलते ही मचा हड़कंप
सिधौली/बिसवां। कोरोना संक्रमित मिले 17 मरीजों में सिधौली के आठ और बिसवां की एक महिला शामिल है। कोरोना से संक्रमित होने की सूचना पर हड़कंप मच गया। सीएचसी अधीक्षक डॉ. राकेश वर्मा ने बताया कि चार लोग कस्बे के निवासी हैं, लेकिन लखनऊ में रहते हैं। पीजीआई में जांच करवाई थी।
तीन लोग कस्बे व एक गोंदलामऊ इलाके का है, जिन्हें होम आइसोलेट करा दिया गया है। बिसवां के मोहल्ला ब्राम्हणीटोला में एक महिला संक्रमित होने की खबर पर स्वास्थ्य महकमे की टीम घर पहुंची। महिला को आइसोलेट करके घर के अन्य सदस्यों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

जिले में कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं। इसलिए सभी जनपदवासी कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए अपने को संक्रमित होने से बचाएं।
- डॉ. पीके सिंह, एसीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें