फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैक्सीन को सुरक्षित करने की पूरी करें तैयारी : मिनिस्ती एस

विज्ञापन
गौशाला का निरीक्षण करती नोडल अधिकारी मिनिस्ती एस। - फोटो : SITAPUR
विज्ञापन
सीतापुर। जिले में तीन दिन के भ्रमण पर आईं नोडल अधिकारी मिनिस्ती एस ने योजनाओं की समीक्षा की। जिला अस्पताल का निरीक्षण कर कोरोना वैक्सीन की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने वैक्सीन को सुरक्षित करने की तैयारी समय से पूरी करने को कहा। जिलाधिकारी को सभी पात्रों तक योजना का लाभ पहुंचाने के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन

नोडल अधिकारी मिनिस्ती एस ने रविवार को निरीक्षण गृह में शासन द्वारा संचालित योजनाओं, कोविड 19 एवं उसकी वैक्सीन की तैयारी के संबंध में संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक के दौरान नोडल अधिकारी ने वैक्सीन से संबंधित सभी प्रबंध समय से पूर्ण किए जाने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा निर्धारित मानकों के अनुसार सूची तैयार कर ली जाए। सभी विभागों के समन्वय से यह कार्य समयबद्ध रूप से पूर्ण किया जाए। साथ ही ब्लॉक लेवल कमेटी की बैठक भी दो दिन में कर ली जाए। नोडल अधिकारी ने नियमित टीकाकरण के कार्यों की समीक्षा की।
विज्ञापन

बीसीजी एवं डीपीटी के टीकों की कम आपूर्ति पर सीएमओ को तत्काल शासन से पत्राचार करते हुए आवश्यक मात्रा में टीके की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा सभी विभागों में संचालित योजनाओं से संबंधित कोई भी प्रकरण अनावश्यक रूप से लंबित न रखा जाए। जनता को देय लाभ समय से दिया जाए। नोडल अधिकारी ने कहा सभी विभाग उपलब्ध बजट को समय से खर्च करे।
बैठक के दौरान जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज ने कोविड-19 की रोकथाम के विषय में जानकारी दी। इस दौरान पुलिस अधीक्षक आरपी सिंह ने कानून व्यवस्था आदि विषयों के संबंध में नोडल अधिकारी को बताया।
बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी संदीप कुमार, अपर जिलाधिकारी विनय कुमार पाठक, जिला विकास अधिकारी राकेश कुमार पांडेय, उप जिलाधिकारी सदर अमित भट्ट, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी डॉ. आरएस पांडेय सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। इसके बाद नोडल अधिकारी ने जिला चिकित्सालय स्थित ई-वैक्सीन स्टोर का निरीक्षण किया। उन्होंने वैक्सीन स्टोर किए जाने के संबंध में किए गए कार्यों की समीक्षा की।
गौशाला की परखी व्यवस्थाएं
नोडल अधिकारी मिनीस्ती एस ने सीतापुर शहर स्थित पिजरा पोल सोसाइटी एवं नगर पंचायत सिधौली स्थित अस्थाई पशु आश्रय स्थल निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखी। उन्होंने जन सहभागिता से गौशालाओं में बेहतर प्रबंध किए जाने के निर्देश दिए। वहां पर रह रहे गौवंश के बेहतर स्वास्थ्य एवं सुविधाओं के लिए व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने को कहा।
सिधौली में कान्हा गौशाला एवं बेसहारा पशु आश्रय योजना के तहत वार्ड बहादुरपुर में गौशाला के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। गौशाला में भूसा स्टोर, 300 गायों के लिए टीन शेड, वैटनरी क्लीनिक, चारा कटिंग शेड, सर्वेन्ट क्वार्टर, बायोगैस प्लांट, बाउंड्रीवाल, चरही एवं पानी टैंक का कार्य किया जाना प्रस्तावित है।
गन्ना क्रय केन्द्र पर किसानों को न हो दिक्कत
नोडल अधिकारी ने डालमिया भारत शुगर एंड इंडस्ट्रीज लिमिटेड की शुगर यूनिट जवाहरपुर के पताराकलां क्रय केन्द्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखी। कांटे का भी परीक्षण कराया। उन्होंने जिला गन्ना अधिकारी को निर्देश दिए कृषकों को क्रय केन्द्र पर कोई असुविधा न हो, यह सुनिश्चित किया जाए। निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी संदीप कुमार, जिला विकास अधिकारी राकेश कुमार पांडेय, जिला गन्ना अधिकारी संजय सिसौदिया, अपर जिलाधिकारी विनय कुमार पाठक सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
सीएमएस को फटकारा
जिला अस्पताल में निरीक्षण के दौरान नोडल अधिकारी मिनिस्ती एस अव्यवस्था देेेखकर भड़क उठीं और जिम्मेदार को फटकार लगाई। बताते हैं कि एक मरीज एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचा था, इस बीच एंबुलेंस से उतर रहे मरीज के लिए स्ट्रेचर नहीं था। ये देखकर नोडल अधिकारी भड़क उठीं और सीएमएस डॉ. अनिल अग्रवाल को फटकार लगाई। स्ट्रेचर की व्यवस्था कराकर मरीज को अस्पताल के अंदर ले जाने के आदेश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें