फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधूरी सीसी रोड देख बिफरे कमिश्नर

Fri, 15 Jan 2016 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
मंडलायुक्त महेश कुमार गुप्ता ने लोहिया ग्राम कसमंडा में रात्रि निवास कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और समस्याओं के जल्द निराकरण के लिए संबंधित विभाग को निर्देशित किया।
विज्ञापन


उन्होंने गांव में हुए विकास कार्यों की जमीनी हकीकत भी परखी। गांव में अधूरी सीसी रोड देख नाराजगी जताते हुए जल्द काम पूरा कराने के निर्देश दिए। बीआरजीएफ के मद में डंप 18 लाख की रकम खर्च कर ब्यौरा समेत सीडीओ से जल्द अवगत की बात कही। सुबह दस बजे वह लखनऊ के लिए रवाना हो गए।

ब्लॉक कसमंडा के लोहिया ग्राम कसमंडा में बुधवार रात कमिश्नर ने प्रवास किया। शाम सात बजे उनका काफिला गांव के प्राइमरी स्कूल पहुंचा। यहां उन्होंने लोहिया आवास, शौचालय, नलकूप, सिंचाई, सीसी रोड, पेंशन, मिड-डे मील, मनरेगा, कुपोषण, राजीव गांधी विद्युतीकरण योजना, जननी सुरक्षा योजना समेत 16 बिंदुओं के संचालन का हाल जाना।
विज्ञापन


सरकारी योजनाओं की समीक्षा करते हुए कमिश्नर ने बीआरजीएफ  में डंप पड़े 18 लाख रुपयों के बारे में सीडीओ से पूछा। संतोषजनक जवाब न पाकर उन्होंने यह रकम जल्द से जल्द खपाकर साथ कराए गए कार्य सहित पूरा ब्यौरा भेजने की बात कही।

रात में चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। ग्रामीण उदय भान सिंह ने पावर कॉर्पोरेशन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए बिल जमा करने के बाद भी अगले बिल में बकाया जुड़कर आने की शिकायत दर्ज कराई।

इस पर मंडलायुक्त ने पावर कॉर्पोरेशन के अधिषासी अभियंता को समस्या निस्तारण के निर्देश दिए। विद्यालय में रात्रि प्रवास के बाद गुरुवार को कमिश्नर ने गांव के विकास कार्यों का स्थलीय सत्यापन किया।
विज्ञापन


अधूरी सीसी रोड देख नाराजगी जताई और निर्माण जल्द पूरा कराने को निर्देशित किया। सुबह दस बजे कमिश्नर यहां से लखनऊ के लिए रवाना हो गए।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें