रेउसा (सीतापुर)। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुरेश कुमार ने सोमवार को सीएचसी रेउसा का निरीक्षण किया। इस दौरान टीबी कक्ष, दवा स्टॉक रूम, प्रसव कक्ष, उपस्थिति रजिस्टर,भोजन व रसोई आदि को देखा।
विज्ञापन
यहां भर्ती गर्भवती महिलाओं से टीकाकरण व अस्पताल में मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी ली। इस दौरान लोगों ने दवा बाहर से लिखे जाने की शिकायत की। खामियां मिलने पर उन्होंने चिकित्सा अधिकारी को फटकार लगाते हुए सुधार के निर्देश दिए। (संवाद)