फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाम होते ही ठिठुरन बढ़ी

विज्ञापन
ठंड से बचने के लिए कान में शाल लपेटकर जाती महिला। - संवाद - फोटो : SITAPUR
विज्ञापन
सीतापुर। मौसम में बदलाव लगातार जारी है। सोमवार को दिन की शुरुआत घने कोहरे व ठिठुरन से हुई। दोपहर में बदली के साथ बूंदाबांदी हुई। लेकिन बूंदाबांदी अधिक देर तक नहीं हुई। दिन में कुछ देर के लिए धूप निकली। शाम होते होते ठिठुरन बढ़ गई। दिन में न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

तीन दिनों से मौसम का मिजाज बदल रहा है। बारिश व बूंदाबांदी भी हो रही है। सोमवार सुबह घना कोहरा सड़कों पर दिखाई दिया। कुछ ही दूर चल रहे वाहन दिखाई नहीं दे रहे थे। इससे लोग दिन में भी लाइटें जलाकर वाहन चलते हुए दिखाई दिए। करीब 10 बजे कोहरा कम हुआ। इसके बाद बदली छा गई। कुछ देर ऐसा लगा कि तेज बरसात शुरू हो जाएगी। बूंदाबांदी शुरू हो गई।
यह अधिक देर तक टिक नहीं सकी। 12 बजे के बाद सूर्यदेव ने एक बार दर्शन जरूर दिए। शाम होते होते ही ठिठुरन बढ़ गई। लोग अलाव तापकर ठंड मिटाने का प्रयास करते रहे। मौसम विशेषज्ञों ने बताया कि दिन में अधिकतम तापमान 19 डिग्री दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। आने वाले दिनों में कुछ इसी तरह का मौसम रहेगा।
विज्ञापन

बारिश से बढ़ी फिसलन
कई दिनों से रुक-रुक कर बारिश हो रही है। इसकी वजह से कई मोहल्लों में संपर्क मार्गों पर पानी भर गया है। कीचड़ होने से फिसलन बढ़ गई है। शहर के विकास नगर मोहल्ले को जाने वाले संपर्क मार्ग पर कीचड़ हो गया है। इस कीचड़ के बीच से होकर लोग निकलते हुए दिखाई दिए। इसी तरह हबीबपुर, लोनियनपुरवा सहित कई मोहल्लों के लोग बेहद परेशान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें