फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: पारिवारिक न्यायालय की प्रधान न्यायाधीश का निधन

Sat, 07 Mar 2026 09:20 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
जया पाठक।
विज्ञापन
सीतापुर। प्रधान न्यायाधीश पारिवारिक न्यायालय जया पाठक (56) का शुक्रवार देर रात लखनऊ के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। उनके पति देवेश पाठक उच्च न्यायालय में अपर मुख्य स्थायी अधिवक्ता हैं। सीतापुर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष विजय अवस्थी ने बताया कि प्रधान न्यायाधीश का अंतिम संस्कार लखनऊ स्थित भैंसाकुंड में हुआ।
विज्ञापन

सीतापुर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष ने बताया कि उनकी अध्यक्षता में बार एसोसिएशन के सभागार में शोकसभा हुई। इस दौरान महासचिव दिनेश त्रिपाठी व बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे। इसके बाद जनपद न्यायाधीश के न्यायालय कक्ष में बार व बेंच की संयुक्त शोकसभा हुई। इसमें सभी न्यायिक अधिकारी, प्रभारी जनपद न्यायाधीश मोहम्मद शफीक, एडीजे नरेंद्र नाथ त्रिपाठी, सचिव डालसा विजयभान, अपर जिला जज दिनेश कुमार नागर व अन्य मौजूद रहे। सभी ने उनके निधन पर शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं।
2001 में हुआ था न्यायिक सेवा में चयन

जया पाठक मूल रूप से गोरखपुर निवासी थीं। यह लंबे समय से गंभीर बीमारी से जूझ रही थीं। 28 मार्च 2001 को जया पाठक का न्यायिक सेवा में चयन हुआ था। वह लखनऊ, रामपुर, हरदोई, आगरा, उनाव, बलिया, चंदौली और अंबेडकरनगर में भी तैनात रह चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें