फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएचसी व पीएचसी के चिकित्सकों की लाइव लोकेशन से ली गई हाजिरी

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। स्वास्थ्य विभाग में चिकित्सकों की कार्यप्रणाली को सुधारने और लोगों को बेहतर तरीके से स्वास्थ्य सेवाएं मुहैय्या कराने को लेकर पिसावां सीएचसी में मंगलवार को लाइव लोकेशन की शुरुआत हुई। सीएचसी व पीएचसी के चिकित्सकों ने लाइव लोकेशन सीएमओ को भेजी।
विज्ञापन

सीएचसी अधीक्षक डॉ. संजय श्रीवास्तव ने बताया कि जनपद के समस्त सीएचसी-पीएचसी पर उपलब्ध डाक्टरों को अपनी उपस्थिति केंद्र पर दर्शाने को लाइव लोकेशन के लिए निर्देशित किया गया था। इस पर चिकित्सकों की ओर से अमल शुरू कर दिया गया है। मंगलवार को बरगावां, जलालनगर, नेरी, बीहटगौर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों व सीएचसी के डॉक्टरों व कर्मचारियों की लाइव लोकेशन के द्वारा हाजिरी दी गई।
सीएचसी अधीक्षक ने अपनी व अन्य डाक्टरों की उपस्थिति सीएमओ कार्यालय को ऑनलाइन उपलब्ध कराई गई है। उन्होंने बताया कि इस व्यवस्था से चिकित्सकों को ड्यूटी के प्रति सजग बनाने में मदद मिलेगी। स्वास्थ्य केंद्रों पर चिकित्सकों के समय से न पहुंचने की शिकायतों में भी कमी आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें