फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: पेट्राेल पंप पर खड़े नौ वाहनों का चालान

Wed, 22 Jan 2025 12:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
वाहनों के चालान करतीं एआरटीओ।
विज्ञापन
सीतापुर। शहर में हाईवे पर स्थित पेट्रोल पंप पर मंगलवार सुबह मोरंग-बालू से लदे ओवरलोड वाहनों के खिलाफ अभियान चलाया गया। इसमें नौ वाहनों का चालान कर उनसे जुर्माना वसूला गया। इस अभियान में एआरटीओ माला बाजपेई ने एसडीएम सदर अभिनव यादव के साथ चालान काटे। खुलेआम हाईवे पर लग रही इस बालू मंडी की भनक पुलिस को न होना चर्चा का विषय रहा। अभियान में सीओ सिटी अमन सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह हाईवे पर केशव ग्रीन सिटी से सटे शक्ति पेट्रोल पंप पर टीम पहुंची। यहां उनको अधिकांश मोरंग से लदे ओवरलोड ट्रक खड़े मिले। टीम ने बताया कि काफी समय से शिकायत मिल रही थी, कि इस पेट्रोल पंप के आसपास अवैध रूप से मोरंग मंडी लगती है। यहां बाहर से आने वाले मोरंग से लदे ट्रक खड़े होते हैं।
करीब एक साल पहले कार्रवाई करने गई एक महिला अधिकारी से पंप के कर्मचारियों ने अभद्रता की थी। कई बार स्थानीय पुलिस ने पंप के कर्मचारी और पेट्रोल पंप मालिक को रोड पर वाहन खड़ा करने पर चेताया भी था। एआरटीओ माला बाजपेई ने बताया कि अभियान में नौ वाहनों का चालान किया गया। दो वाहनों को सीज करते हुए छह लाख 42 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें