फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: वाहन की टक्कर से राहगीर की मौत, एक जख्मी

Wed, 22 Jan 2025 12:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। सदरपुर थाना क्षेत्र में सोमवार देर शाम एक तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से राहगीर व एक बाइक सवार युवक घायल हो गए। दोनों को सीएचसी महमूदाबाद ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने राहगीर को मृत घोषित कर दिया। बाइक सवार युवक को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन

रंडा सायपुर निवासी सनासर (65) सोमवार देर शाम अपने खेत से घर जा रहे थे। गांव के बाहर पुलिया के पास एक अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से सनासर व बाइक सवार सदरपुर के बनवीरपुर निवासी अंबरेश (30) गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महमूदाबाद ले जाया गया। चिकित्सकों ने सनासर को मृत घोषित कर दिया। अंबरेश को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें