फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम से नहीं निकल रहा कैश

Tue, 09 May 2017 10:50 PM IST
Amarujala Bureau
विज्ञापन
धोखा दे गए एटीएम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जिले भर में एटीएम पर कैश का संकट मंडरा रहा है। लोग परेशान हैं। हालत ये है कि अगर एक या दो एटीएम चलते भी हैं, तो कुछ ही समय में उनमें कैश खत्म हो जाता है। मंगलवार को पूरे जिले में लगभग ऐसा ही नजारा रहा। जहां पर लोग ऐसे एटीएम को तलाशते नजर आए। 
विज्ञापन


जिले में करीब 102 एटीएम लगे हुए हैं, लेकिन ये एटीएम इन दिनों शोपीस बनकर रह गए हैं। एटीएम के शटर तो खुल जाते हैं, लेकिन उनसे कैश नहीं निकल रहा है। मंगलवार को पुलिस लाइन, कलेक्ट्रेट कचहरी, संतोषी मां मंदिर समेत जिला मुख्यालय पर हर जगह एटीएम खामोश नजर आए।

जो भी एटीएम पर रुपये निकालने पहुंचा, उसके हाथ मायूसी ही लगी। लोग एक दूसरे को कॉल करके यह पता लगाते रहे कि शहर में किस जगह पर एटीएम चल रहा है। ठीक ऐसा ही बिसवां, महमूदाबाद, लहरपुर, सिधौली, मछरेहटा, तंबौर, रेउसा, परसदा, महोली, पिसावां, हरगांव, अटरिया आदि कस्बों में मौजूद एटीएम भी खामोश नजर आए।
विज्ञापन


जिम्मेदारों का कहना है कि इन दिनों कैश का संकट है, जिसकी वजह से एटीएम में पर्याप्त कैश नहीं रखा जा रहा है। बैंकों से भुगतान पर जोर दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें