फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो ट्रकों में भिड़ंत, तीन घायल

Mon, 08 May 2017 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय राजमार्ग पर महोली कोतवाली इलाके के कारीपाकर के पास सोमवार सुबह ओवरटेक करने में दो ट्रक आपस में भिड़ गए। हादसे में एक चालक ट्रक में फंस गया। दो अन्य लोगों को भी मामूली चोटें आई हैं।
विज्ञापन


काफी मशक्कत के बाद क्रेन की मदद से ट्रक में फंसे ड्राइवर को बाहर निकाला जा सका। इससे काफी समय से यातायात बाधित रहा। सीतापुर-शाहजहांपुर राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माणाधीन है।

इस निर्माणाधीन हाईवे पर सोमवार सुबह करीब चार बजे कारीपाकर के पास ओवरटेक करते समय एक ट्रक डिवाइडर पर चढ़ते हुए वहां से गुजर रहे दूसरी ट्रक पर पलट गया। हादसे में बरेली जनपद के सहमदगंज निवासी ट्रक चालक अनीस पुत्र अब्दुल हमीद ट्रक में बुरी तरह फंस गया।
विज्ञापन


गांव के मेराज पुत्र नवाब बेग व शाबान चोटिल हुए। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने पहले जेसीबी से ट्रक में फंसे चालक को बाहर निकालने का प्रयास किया, लेकिन जब इसमें कामयाबी नहीं मिली तो क्रेन को बुलाया और क्रेन की मदद से पलटे ट्रक को हटाकर चालक को सकुशल चालक बाहर निकालकर उसे जिला अस्पताल भेजा गया।।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें