फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम का पुतला फूंकने में सपा नेता समेत 20 पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
महोली (सीतापुर)। कोतवाली इलाके में कानपुर के व्यवसायी मनीष गुप्ता की हुई हत्या के विरोध में शुक्रवार को सीएम का पुतला फूंकना सपाइयों को भारी पड़ा। इस मामले में पुलिस ने सपा नेता समेत 20 लोगों पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू की है। यह कार्रवाई एक होमगार्ड की तहरीर पर हो रही है।
विज्ञापन

विरोध प्रदर्शन के दौरान सीएम का पुतला फूंकने को लेकर हरकत में आयी पुलिस ने इस मामले में आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कियाहै। महोली कस्बा चौकी प्रभारी विजय मिश्र ने बताया कि शनिवार को होमगार्ड पृथ्वीपाल ने सूचना दी कि, वह अपने साथी होमगार्ड रामसहारे के साथ शुक्रवार को कस्बे के बड़ागांव चौराहे पर ड्यूटी कर रहा था, इसी बीच सपा नेता मोनू दीक्षित अपने साथियों के साथ सीएम का पुतला लेकर आए और मना करने के बावजूद जबरदस्ती फूंक कर भाग निकले। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें