फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोमती में उतराते मिले गोवंशों के शव, हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
रामगढ़ (सीतापुर)। थाना संदना इलाके में बुधवार को गोमती नदी में गोवंशों के शव उतराते मिले। इसकी सूचना मिलते ही हड़कंप मच गया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को नदी से निकलवाने में जुट गई। मृत गोवंश के नदी में उतराने से पानी भी दूषित हुआ और आसपास काफी बदबू भी फैल रही है, इससे लोग परेशान हैं।
विज्ञापन

संदना थाना क्षेत्र के कैलाश आश्रम स्थित गोमती नदी में बुधवार को लोगों ने कई गोवंशों को उतराते देखा। इसकी सूचना प्रशासन को दी गई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और गोमती नदी में उतरा रहे गोवंश के शवों को निकलवाने में जुट गई। पुलिस ने जेसीबी से शवों को हटाने प्रयास किया, लेकिन ज्यादा गहरे पानी में उतरा रहे मवेशियों के शवों को देर शाम तक हटाया नहीं जा सका था।
स्थानीय लोगों का कहना है कि गोवंश के शव कई दिन से गोमती नदी में पड़े सड़ रहे हैं। इससे गोमती नदी का जल दूषित हो रहा है। क्षेत्र में दुर्गंध भी फैल रही है। स्थानीय प्रशासन इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है। एसडीएम मिश्रिख मिथिलेश त्रिपाठी ने बताया कि मामले की सूचना मिली है। दिखवाया जा रहा है। गोवंश को बाहर निकालकर दफन करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें