ट्रक से डीजल चोरी कर ले गए कार सवार
- कमलापुर इलाके में हुई वारदात, जांच पड़ताल में जुटी पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
कमलापुर (सीतापुर)। थाना क्षेत्र में शनिवार भोर में गन्ना क्रय केंद्र पर खड़े ट्रक से कार सवार चोर डीजल चोरी कर ले गए। ट्रक मालिक ने डीजल चोरी की घटना को लेकर पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
कमलापुर इलाके के विक्रमपुर सरैंया गांव निवासी अभय प्रताप सिंह का ट्रक शनिवार की रात सुरैंचा गन्ना क्रय केंद्र पर खड़ा था। सुबह लगभग एक कार ट्रक के पास आकर रुकी। कार सवार लोग बाहर निकले और ट्रक के डीजल टैंक का कैप खोल कर उसमें से डीजल निकालने लगे। गन्ना क्रय केंद्र पर मौजूद ट्रक मालिक के चाचा जब तक कुछ समझ पाते तक तक कार सवार चोर डीजल कार में रख कर वहां से भाग निकले। ट्रक मालिक अभय प्रताप सिंह ने बताया कि उनका ट्रक रामगढ़ चीनी मिल में सुरैंचा सेंटर से गन्न ले जाने का काम करता हैै। ट्रक से डीजल चोरी किए जाने के मामले में पुलिस को तहरीर दी गई है।