फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खड़े ट्रक में भिड़ी कार, एक की मौत

विज्ञापन
सिधौली में नेशनल हाइवे पर हुए सड़क हादसे के बाद क्षतिग्रस्त खड़े वाहन व घटना स्थल पर मौजूद लोग। -स? - फोटो : SITAPUR
विज्ञापन
सीतापुर। कोतवाली सिधौली इलाके में सोमवार को दुल्हन को विदा करा कर लौट रही एक कार हाईवे किनारे खड़े ट्रक में पीछे से जा घुसी। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। 11 लोग बुरी तरह घायल हो गए। घायलों को गंभीर हालत में ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन

जिला पीलीभीत के थाना मांधवटांडा गांव कलीनगर निवासी धर्मेंद्र की बरात लेकर बिहार प्रांत के मोतीहारी जिले के देवीपुुर गए थे। सोमवार को वापस आते समय सिधौली इलाके के सरसौली गांव के पास हाईवे के किनारे खड़े ट्रक में उनकी कार पीछे से टकरा गई। हादसे में जिला पीलीभीत थाना पूरनपुर के गांव पिपरिया दुलाई निवासी सोनपाल (42) की मौके पर ही मौत हो गई।
इसके अलावा कार में सवार पीलीभीत के निवासी मनोज (20), तेजराम (20), धमेंद्र (22), धीरेंद्र (23), बलजिंदर (28), वीरेंद्र(18), राजेश (17), सोनपाल (42), कांती (13), सुखवीर (47), मुस्कान (22), विवेक कुुमार (25) घायल हो गए।
विज्ञापन

पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया, जहां उनकी हालत गंभीर देखते हुए उनको ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। इंस्पेक्टर आलोक मणि त्रिपाठी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें