फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur Accident News: पेड़ से टकराई कार, दो की मौत... दो गंभीर रूप से घायल; पूर्णागिरि दर्शन करने जा रहे थे

Tue, 01 Apr 2025 09:57 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर

सार

सीतापुर में एक कार पेड़ से टकरा गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। कार सवार युवक पूर्णागिरि दर्शन करने जा रहे थे। रास्ते में हादसा हो गया। पुलिस ने घरवालों को सूचना दी है।  
विज्ञापन
Sitapur Accident News: पेड़ से टकराई कार - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के सीतापुर में मंगलवार की सुबह भीषण हादसा हो गया। यहां एक कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। जबकि दो गंभीर रूप से घायल हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कार की तलाशी लेने पर शराब की बोतलें बरामद हुई हैं। पुलिस जांच कर रही है। 

विज्ञापन


हादसा इमलिया सुल्तानपुर थाना क्षेत्र के पारा मोड़ के पास हुआ। यहां सुबह बाइक से टकराने के बाद एक कार पेड़ से टकरा गई। हादसे में कार सवार तीन लोग और बाइक सवार घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी पहुंचाया। यहां जांच के बाद डॉक्टरों ने कार सवार दो युवकों को मृत घोषित कर दिया। दो अन्य का इलाज चल रहा है। 

यह भी पढ़ेंः- इकाना में मैच आज: बदली रहेगी पूरे शहर की ट्रैफिक व्यवस्था, जानिए शहीद पथ पर होंगे किस तरह के बदलाव
विज्ञापन
विज्ञापन


इनके पास से मिले पहचान पत्र से मृतकों की शिनाख्त आशीष (28) निवासी गांव दतौली, थाना जंहागीराबाद, जिला बाराबंकी एवं गौरव (28) पुत्र राकेश निवासी मकरंदपुर, थाना जैतीपुर, शाहजहांपुर के रूप में हुई है। वहीं कार सवार अभिषेक पुत्र रामगोपाल निवासी तिवारीपुर तिलोकापुर, थाना जहांगीराबाद, बाराबंकी घायल है। घायल अभिषेक ने बताया कि किराये की गाड़ी लेकर माता पूर्णागिरी के दर्शन करने जा रहे थे। रास्ते में हादसा हो गया। गाड़ी गौरव चला रहा था। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें