फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरे में पलटी बस, मची चीख-पुकार

विज्ञापन
सकरन के भैंसी गांव के पास अनियंत्रित होकर पलटी प्राइवेट बस। - फोटो : SITAPUR
विज्ञापन
सीतापुर/सकरन। कोहरे का कहर जारी है। दिन में भले ही कोहरे से राहत है, लेकिन सुबह-शाम गलन बरकरार है। 50 यात्रियों को लेकर जा रही बस घने कोहरे से बेकाबू होकर पलट गई। हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई। राहत की बात है कि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है। सभी बाल-बाल बच गए हैं।
विज्ञापन

तंबौर से लखनऊ के लिए यात्रियों को लेकर जा रही एक प्राइवेट बस सोमवार सुबह सकरन इलाके में भैंसी मजरा सैदापुर गांव के पास घने कोहरे में पलट गई। बस में सवार मुसाफिरों की माने तो बस का ट्रैक्टर-ट्रॉली को ओवरटेक करने के दौरान संतुलन बिगड़ गया और वह बेकाबू होकर पलट गई।
बस के पलटते ही चीख-पुकार मच गई। कुछ ही देर बाद लोगों की जान में जान आई। बस में सवार सभी 50 यात्री सुरक्षित हैं। किसी को चोटें नहीं आई हैं। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने ट्रैक्टर से बस को सीधा किया। इसके बाद चालक बस लेकर रवाना हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें