फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभी दो से तीन दिन गलन करेगी परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। घने कोहरे ने सोमवार सुबह जनजीवन अस्त व्यस्त कर दिया। दोपहर में निकली गुनगुनी धूप ने थोड़ी राहत जरूर दी। शाम को सूरज ढलते ही गलन बढ़ गई। न्यूनतम तापमान सात डिग्री दर्ज किया गया। एक सप्ताह से कड़ाके की ठंड पड़ रही है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार सोमवार को अधिकतम तापमान 20 डिग्री व न्यूनतम तापमान सात डिग्री दर्ज किया गया। विशेषज्ञों का कहना है कि अभी दो से तीन दिन तक ऐसे ही ठंड बरकरार रहेगी। इसके बाद ही राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

सोमवार को सुबह सड़कों पर घना कोहरा छाया रहा। मौसम में गलन भी खूब रही। इससे लोग घरों के अंदर बैठे रहे। दोपहर बाद गुनगुनी धूप निकली। उसके बाद लोग घरों से निकलकर छतों व बाहर पहुंचे, जहां पर दोपहर तक धूप का मजा लेते रहे। शाम पांच बजे के बाद धूप गायब हो गई। इसके बाद मौसम में गलन बढ़ गई। गलन बढ़ने के साथ ही लोग घरों में पहुंच गए। बाजारों में सन्नाटा भी देखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें