फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर

विज्ञापन
ऑफीसर कॉलोनी के पास अवैध अतिक्रमण गिराती जेसीबी। -संवाद - फोटो : SITAPUR
विज्ञापन
सीतापुर। शहर कोतवाली इलाके में सोमवार की रात पुलिस ने प्रशासनिक अफसरों के साथ मिलकर ऑफीसर कॉलोनी के पीछे नजूल की जमीन पर बनाए गए अवैध निर्माण को ढहा दिया। यह निर्माण शहर कोतवाली के गैंगेस्टर ने गोपनीय तरीके से कराया था। सूचना मिलने पर पुलिस ने निर्माण पर बुलडोजर चलवा दिया।
विज्ञापन

शहर कोतवाल टीपी सिंह ने बताया कि कोतवाली इलाके में ऑफीसर कॉलोनी के पीछे नजूल की जमीन है। इस पर कोतवाली इलाके के अफसर कॉलोनी निवासी नासिर ने चोरी चुपके अवैध निर्माण कराकर दुकान बनवा ली थी। इसकी सूचना पुलिस और प्रशासन को मिली। सोमवार को सूचना मिलने के बाद सिटी मजिस्ट्रेट पूजा मिश्रा, सीओ सिटी पीयूष सिंह, शहर कोतवाल टीपी सिंह, ईओ नगर पालिका वैभव त्रिपाठी दलबल के साथ मौके पर पहुंचे।
जांच में पाया गया कि निर्माण नजूल की जमीन पर किया गया है। इसके बाद मौके पर जेसीबी बुलाई गई। जेसीबी ने मौके पर पहुंचकर निर्माण को ढहा दिया है। शहर कोतवाल ने बताया कि नासिर शहर कोतवाली का गैंगेस्टर है। 2016 में इसके खिलाफ गैंगेस्टर की कार्रवाई की गई थी। नासिर शातिर अपराधी है। इसके खिलाफ कई आपराधिक केस दर्ज हैं। बाकी जानकारियां जुटाई जा रही हैं। मामले में जांचकर आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें