फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या के मामले में बहनोई व जेठ गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
महमूदाबाद (सीतापुर)। कोतवाली इलाके में 18 फरवरी को महिला की हत्या कर शव फेंके जाने के मामले में पुलिस ने आरोपी बहनोई और जेठ को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने दोनों को जेल भेजने की कार्रवाई की है। आरोपित पति पहले ही गिरफ्तार हो चुका है।
विज्ञापन

बीते 18 फरवरी को कोतवाली इलाके में स्थित नूरपुर पुलिया के पास उर्मिला यादव का शव मिला था। मामले में पति समेत पांच लोगों पर केस दर्ज किया गया था। आरोपी पति शमशेर और मृतका का प्रेमी पहले ही गिरफ्तार हो चुका है। सीओ रविशंकर प्रसाद ने बताया कि हत्या में वांछित चल रहे बहनोई गिरजेश कुमार यादव व जेठ हरिनाम सिंह को क्षेत्र के रेलवे क्रॉसिंग के पास से गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें