फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रिगेडियर ने रूढ़ा गांव पहुंच परखी तैयारी

विज्ञापन
रूढ़ा में हेलीपैड व सड़क मार्ग का निरीक्षण करते अफसर।(संवाद) - फोटो : SITAPUR
विज्ञापन
कमलापुर (सीतापुर)। परमवीर चक्र विजेता शहीद कैप्टन मनोज पांडेय के रूढा गांव स्थित आवास पर होने वाले कार्यक्रम को लेकर मंगलवार को ब्रिगेडियर राजीव शर्मा ने दौरा किया। सेना के अफसर ने मौके पर पहुंचकर वहां की तैयारियों का जायजा लिया। तैयारियों को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए।
विज्ञापन

निरीक्षण में ब्रिगेडियार राजीव शर्मा ने मौजूद अधिकारियों के साथ हैलीपैड व सड़क मार्ग का निरीक्षण किया। कल्याणपुर से रूढा गांव तक सड़क मार्ग के जर्जर होने के चलते लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को उसे ठीक कराए जाने के निर्देश दिए।
आगामी दिनों में आयोजित कार्यक्रम में आर्मी चीफ के आगमन चलते प्रशासन के साथ ब्रिगेडियर ने सभी कार्य समय से पूर्ण कराए जाने को लेकर चर्चा की। इस दौरान एसडीएम सिधौली संतोष राय, पुलिस क्षेत्राधिकारी हेमंत उपाध्याय, नगर पंचायत अधिशाषी अधिकारी सर्वेश शुक्ल सहित लोक निर्माण विभाग के अधिकारी व अन्य लोग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें