फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: कृषि सखी के खेत में लहलहाई ब्लू कॉर्न की फसल

Tue, 14 Jan 2025 08:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। बिसवां ब्लॉक की एक कृषि सखी किसानों की सेहत का ध्यान रखने के साथ ही महिलाओं को रोजगार भी दे रही हैं। उन्होंने केवीके कटिया से प्रशिक्षण लेकर प्रगतिशील किसान के सहयोग से साढ़े तीन बीघे खेत में एक माह पूर्व ब्लू काॅर्न की पौध लगाई थी। अब उनके खेत में हरियाली है। उन्हें फसल तैयार होने पर इसकी अधिक कीमत मिलने की उम्मीद जगी है।
विज्ञापन

ग्राम भिनैनी की रहने वाली कृषि सखी सीता देवी एक स्वयं सहायता समूह की सदस्य हैं। वह पढ़ाई के साथ ही किसानों की सेहत सुधारने की दिशा में काम कर रही हैं। इसके लिए वह किसानों को गो आधारित खेती करने के लिए प्रेरित करती हैं। वह गांव-गांव जाकर बैठकें करती हैं। इसमें जैविक पोषण वाटिका की स्थापना करने जानकारी देती हैं।
किसानों की आय बढ़ाने के लिए औषधीय खेती करने के लिए प्रेरित करती हैं। उन्होंने कृषि विज्ञान केंद्र कटिया के अध्यक्ष डाॅ. दयाशंकर श्रीवास्तव से औषधीय खेती करने का प्रशिक्षण लिया। इसके बाद कमुआ निवासी प्रगतिशील किसान अशोक गुप्ता के सहयोग से साढ़े तीन बीघे खेते में ब्लू कॉर्न और कैमोमाइल की खेती एक माह पूर्व शुरू की। ब्लू कॉर्न के पौधे बड़े होने लगे हैं और खेत में हरियाली से सीता देवी अच्छी खेती के लिए उत्साहित हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इसमें फूल आने पर इसे तोड़ा जाएगा और सुखाया जाएगा। इससे गांव की महिलाओं काे भी रोजगार मिलेगा। फूलों को बिसवां एग्रो प्रोसेसिंग कंपनी के माध्यम से बेचा जाएगा। उन्होंने बताया कि अमर उजाला की ओर से नौ दिसंबर का लखनऊ में आयोजित कृषिका कार्यक्रम में हिस्सा लिया था। इसमें आधुनिक ढंग से लाभदायक खेती करने की अच्छी जानकारी मिली। कार्यक्रम में साथ में गई महिलाओं ने अब औषधीय खेती शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें