फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: कोहरे व गलन से जनजीवन अस्त-व्यस्त

Tue, 14 Jan 2025 08:57 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। जिले में मंगलवार सुबह घने कोहरे का प्रकोप दिखा। वाहन चालकों को हेडलाइट जलाकर धीमी गति से चलना पड़ा। रेल यातायात भी प्रभावित हुआ। कोहरे व गलन से बेहाल लोग अलाव व हीटर के सहारे ठंड से बचाव करते नजर आए। अधिकतम पारा एक डिग्री लुढ़क गया जबकि न्यूनतम तापमान 9 डिग्री पर टिका रहा। बुधवार को बादल छाने से मौसम में बदलाव दिख सकता है।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह घने कोहरे, शीतलहर व गलन के बीच हुई। कोहरे की घनी चादर ने दृश्यता शून्य कर दी। 10 से 15 मीटर दूर भी कुछ नजर नहीं आ रहा था। हेडलाइट जलाने के बावजूद वाहन धीमी गति से आगे बढ़ते दिखाई दिए। लखनऊ व मैलानी से चलकर सीतापुर पहुंचने वाली ट्रेनें भी निर्धारित समय से काफी बाद आईं। इससे मुसाफिरों को भीषण सर्दी में इंतजार करना पड़ा।
कड़ाके की ठंड से लोग देर तक बिस्तर में दुबके रहे। दिनचर्या शुरू करने के बाद भी ठिठुरन से राहत को अलाव, हीटर का सहारा लेने को लोग मजबूर हो गए। हालांकि दोपहर बाद डेढ़ बजे कड़ी मशक्कत कर सूरज ने दर्शन दिए तो ठंड से कुछ राहत मिली। लेकिन पांच किमी. प्रति घंटे की गति से चलने वाली सर्द हवा कंपकंपी छुड़ाती रही। रही।
विज्ञापन

शाम पांच बजे के बाद गलन में और इजाफा हो गया। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार मंगलवार को अधिकतम तापमान 20 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। ठंड का प्रकोप अभी जारी रहने की संभावना है।


मौसम फिर लेगा करवट, बदली व बूंदाबांदी के आसार
मौसम एक बार फिर करवट लेगा। बुधवार को बादलों की आवाजाही बढ़ेगी। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार बृहस्पतिवार को बूंदाबांदी तो जिले के कई हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है। इससे सर्दी के तेवर तल्ख होने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें