लहरपुर। बिसवां मार्ग पर दारानगर के पास एक बाइक सवार पिकअप की चपेट में आ गया। पुलिस ने घायल युवक को सीएचसी में भर्ती कराया। वहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
बाइक सवार ने हेलमेट नहीं लगाया था। सिर में गंभीर चोट लगने से मौत हो गई। शहर कोतवाली के मोहल्ला नई आबादी कटरा निवासी हासिम (30) बाइक से किसी काम से लहरपुर की ओर आ रहे थे।
दारानगर के पास एक वह पिकअप की चपेट में आ गए। हादसे में हासिम गंभीर रूप से घायल हो गए। इस हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस वाहन की तलाश कर रही है।