फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिवाइडर से टकराकर बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। शहर कोतवाली इलाके में बाइक सवार वार्ड ब्वॉय की सड़क हादसे में मौत हो गई। मवेशी को बचाने के प्रयास में बाइक बेकाबू होकर डिवाइडर से टकराकर पलटने से हादसा हुआ। लखनऊ ट्रॉमा सेंटर में उसने दम तोड़ दिया है। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली इलाके में जीआईसी रोड के पास रहने वाले चंदन (29) जिला अस्पताल में वार्ड ब्वॉय के पद पर तैनात था। मां की मौत के बाद मृतक आश्रित में उसे नौकरी मिली थी। बुधवार देर रात वह बाइक से घर जा रहा था। इस बीच शहर कोतवाली इलाके में लाल कपड़ा कोठी के पास अचानक बाइक के सामने मवेशी आ गया।
उसे बचाने के प्रयास में बाइक बेकाबू हो गई और डिवाइडर से टकराने के बाद पलट गई। इससे चंदन गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत नाजुक देखते हुए डॉक्टरों ने लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। परिजन युवक को लेकर ट्रॉमा सेंटर पहुंचे, जहां युवक की मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि मामले में जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें