कोतवाली इलाके में जहांगीराबाद मार्ग पर भोलागंज पुलिया के पास शुक्रवार दोपहर गन्ना भरे ट्रक ने सामने से गन्ना लेकर जा रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली में टक्कर मार दी, जिससे ट्रैक्टर पर सवार बीडीसी सदस्य की ट्रक से कुचल कर मौत हो गई। घटना के बाद ट्रक चालक व खलासी वाहन छोड़ कर भाग निकले।
जिसके बाद मृतक के परिवारीजन व पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया है। बिसवां के अहमदाबाद गांव निवासी मैकू (40) गांव से ही बीडीसी का चुनाव जीता था।
शुक्रवार को वह किसी काम से बिसवां जा रहा था। बिसवां जाने के लिए वह एक गन्ने से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली पर सवार हो गया। बिसवां कोतवाली क्षेत्र के भोलागंज पुलिया के निकट ट्रक ने ट्रैक्टर में टक्कर मार दी। इससे ट्रैक्टर के दाहिनी ओर बैठा मैकू उछलकर ट्रक के पहिए की चपेट में आ गया, जिससे मैकू की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना के बाद ट्रक चालक व खलासी वाहन छोड़ कर भाग निकले। बाद में ट्रैक्टर चालक व राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलते ही मृतक के परिवारीजन भी पहुंच गए थे। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।